उत्तराखंड: इस दिन उत्तराखंड आ रहें हैं संघ प्रमुख  डॉ. मोहन भागवत, दो दिवसीय रहेगा यह कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं।

यह रहेगा कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। डॉ. भागवत 22 फरवरी को देहरादून आ रहे हैं। वह 22 और 23 फरवरी को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। वे यहां संघ के शताब्दी वर्ष के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयाेजित विशेष संवाद कार्यक्रम मेंशामिल हाेंगे। यहां वे बुद्धिजीवी और पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस संबंध में उत्तराखंड के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बुधवार को बताया कि 22 फरवरी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड प्रांत के प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। वहीं 23 फरवरी को वे प्रदेश के सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।