बागेश्वर: एसएसजे विवि के तत्वावधान में पहली बार आयोजित हुई अंतर महाविद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पहली बार अंतर महाविद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। बताया कि प्रतियोगिता में निर्धारित नियमों के अनुसार चैंपियनशिप आयोजन के लिए कम से कम चार टीमों की उपस्थिति अनिवार्य थी। अन्य महाविद्यालयों से टीमें नहीं पहुंचने के कारण प्रतियोगिता को चैंपियनशिप प्रारूप में आयोजित नहीं किया जा सका।