उत्तराखंड: इन 09 जिलों में लगेंगे आटोमैटेड वेदर स्टेशन, आपदा चेतावनी तंत्र किया जाएगा मजबूत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में अर्ली वार्निंग सिस्टम को सशक्त बनाने पर सरकार खास कदम उठा रही है। आपदा जोखिम को कम करने और समय पर सटीक चेतावनी तंत्र विकसित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत नौ जिलों में आटोमैटेड वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) और तीन जिलों में डाप्लर राडार स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार बताया गया कि रक्षा भू-स्थानिक अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) के सहयोग से उत्तरकाशी व टिहरी जिले में आठ-आठ, पौड़ी में सात, देहरादून में पांच, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर में तीन-तीन, अल्मोड़ा में दो और नैनीताल व हरिद्वार जिले में एक-एक एडब्ल्यूएस स्थापित किए जाएंगे। साथ ही इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा देहरादून, अल्मोड़ा, चंपावत और चमोली जिलों में से किन्हीं तीन में डाप्लर राडार लगाए जाएंगे। संबंधित जिलों को इसके लिए भूमि चयनित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।