अल्मोड़ा: क्वारब में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आया स्कूटी सवार, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास आज रविवार को क्वारब मार्ग से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया।

युवक घायल

मिली जानकारी के अनुसार क्वारब की दरकती पहाड़ी और बदहाल सड़क की समस्या से निजात को लेकर इन दिनों ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है। वहीं आज रविवार शाम को पहाड़ी के ट्रीटमेंट के बीच वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार 40 वर्षीय भगवत राम बोल्डर की चपेट में आ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर कर दिया है। हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।