आज 24 फरवरी 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतें और बिना सोचे-समझे धन का लेन-देन न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके अनुभव को बढ़ाएंगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जो आपको भावनात्मक मजबूती देगा। देश-विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, जिससे नए अनुभव प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और वेतन वृद्धि या प्रमोशन के संकेत हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं और आपके बिगड़े हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर सहमति बनेगी, जिससे माहौल सुखद रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नई डील या समझौता सफल हो सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। मन प्रसन्न रहेगा और घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना होगा। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये सदस्य का आगमन होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। दोस्तों की मदद से नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में गिरावट से चिंता हो सकती है। धन कहीं अटक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। करियर में मिलाजुला परिणाम मिलेगा। हालांकि परिवार का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। धीरे-धीरे धन संबंधी चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। आज का दिन शुभ रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, विशेषकर संतान से जुड़ी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन है। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल होने से कामकाज में तेजी आएगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव से बचें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन सुखद रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ होगा।