हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है।
जांच कर रही पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां साइबर ठगों ने हल्द्वानी की महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपए ठग दिए। इस संबंध में हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद बाग निवासी एक महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया कि उसका पीएनबी की द्वारका शाखा में खाता है। दिसंबर में बैंक का अधिकारी बताकर खाते की वेरिफिकेशन का हवाला दिया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया। भरोसा कर महिला ने लिंक पर क्लिक किया और देखते ही देखते खाते से साढ़े तीन लाख रुपये पार हो गए। महिला की शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर दी। पुलिस जांच कर रही है।