अल्मोड़ा: विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन, नुक्कड़ नाटकों के साथ जरूरतमंदों को वितरित किए‌ कंबल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा ” केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर दिनांक -24/02/2026 को सरस्वती विद्या मंदिर शिवाजी नगर, सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याडी व ग्राम- चौसली अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इन जागरूकता शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा का अधिकार व बाल विवाह प्रतिषेध विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम- चौसली में रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से जरुरतमंद व्यक्तियों 1- नीमा देवी पत्नी नन्दन राम ग्राम-चौसली, 2- देवकी देवी पत्नी जमन सिंह ग्राम-चौसली, 3- बसंती देवी पत्नी लक्षम सिंह ग्राम-चौसली, 4- हेमा देवी पत्नी महेश राम ग्राम – चौसली, 5-  हीरा देवी पत्नी बची राम ग्राम चौसली को कंबल वितरित किये गए।शिविरों में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को कर सुधार, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, निःशुल्क विधिक सहायता, गुड टच, बेड टच, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून, बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पाक्सो एक्ट 2012, नालसा गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, दिनांक 02.01.26 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया व शिविरों का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया। शिविरों में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, ग्राम प्रधान व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।