क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है। जिसमें आज 26 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला जिम्बाब्वे से हुआ। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज (26 फरवरी) भारत की टक्कर जिम्बाब्वे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हुई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना सकी। भारत ने 72 रन से यह मेच जीता।
साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसमें संजू सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली जबकि इशान ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए। अभिषेक ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रन ठोके। हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाकर अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 50 रन की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए नगारवा, मुजरबानी, सिकंदर रजा और मापोसा ने एक-एक विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। भारतीय टीम ने 72 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया।
मैच का आयोजन
T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा।