आज 27 फरवरी 2026 है। आज होली का रंग पड़ रहा है। आज चीड़ बंधन है। होली के रंग से पहले कुमाऊं में चीर बंधन की परंपरा है। माना जाता है कि चीर बंधन होली भगवान के लिए समर्पित है। उस दिन चीर बंधन यानी ध्वजा स्थापना के साथ रंग की होली का शुभारंभ हो जाता है।
चीर बंधन
चीर बंधन के दिन खासकर मंदिरों में होली गाने की परंपरा है। उस दिन मंदिरों में होली गाने के साथ भगवान शिव, भगवान कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं और अपने इष्ट देवता के नाम होली गाई जाती है। चीर बंधन के दिन होलिका की स्थापना की जाती है। जिसके बाद होलिका दहन किया जाता है। चीर बंधन और रंग छिड़कने के साथ पहाड़ में सात दिनी होली पर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस मौके पर जगह-जगह खड़ी होली, बैठकी होली और महिला होली का आयोजन भी किया जाता है। आज आंवला एकादशी पर शुक्रवार को चीर बंधन होगा। शहर में होली ग्राउंड सिंधी चौराहा और पटेल चौक में सुबह नौ बजे चीर बंधन होगा।
देखें समय
ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि चीर बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक है। वहीं तीन मार्च को ग्रहण के चलते चार मार्च को होली उत्सव मनाया जाएगा।