उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। जिस पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है।
दिए जरूरी निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात मार्च को हरिद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शासकीय आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मानीटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा विभागीय समन्वय से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।