हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन कार्यक्रम, भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों की भागीदारी ने जमाया रंग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बीते कल रविवार को हल्द्वानी में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

किया यह आह्वान

यह आयोजन हर्षिता गार्डन बिठौरिया नंबर 1 में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने होली के गीतों से रंग बिखेरे। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भागीदारी की। इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सभी को होली की शुभ कामनाएं देते हुए नशा मुक्त होली का आह्वान किया। महिलाओं ने कुमाऊनी होली गाकर लोगों का दिल जीत लिया।



रहें मौजूद

इस अवसर पर मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल डब्बू,सुनीति कपूर,बिना कुंवर, लता भट्ट, वीना चौहान,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,महामंत्री राजकुमार केसरवानी,बेताल घाट इकाई अध्यक्ष तारा भंडारी, हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट,हल्द्वानी अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट, डॉ केदार पलड़िया,रमेश जोशी,मोहन पाठक,पंकज सुयाल,बृजमोहन सिज़वाली,विक्रम सिंह गौड़,सुरेश तिवारी, सहित कई लोग मौजूद रहें।