अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, दबोचा एक चरस तस्कर, 01 लाख से अधिक की कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा व पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 01.02.2026 को चेकिंग के दौरान बेस तिराहा अल्मोड़ा पर आल्टो कार संख्या- UK 01 TA 4129 को चैक करने पर 522 ग्राम चरस बरामद किया। वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त राकेश कुमार उम्र-25 वर्ष पुत्र मधन राम निवासी गौना, जलना जनपद- अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0-22/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
बरामदगी- 522 ग्राम अवैध चरस बरामद।
कीमत- 1,04,400 रुपये।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1.आनन्द बल्लभ कश्मीरा प्रभारी चौकी धारानौला
2.हेड कानि0 आसिफ हुसैन