बागेश्वर: इस स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धि, 42 बच्चों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कपकोट में बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, कपकोट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

जानकारी के अनुसार इन विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। पिछले साल जहां विद्यालय के 41 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन सुनिश्चित किया था, वहीं इस वर्ष 42 बच्चों ने परीक्षा क्वालीफाई कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। जिसके बाद सरकारी विद्यालय की यह उपलब्धि शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।