अल्मोड़ा: सतरंगी गुलाल में रंगी सांस्कृतिक नगरी, नगर समेत ग्रामीण इलाकों में होली की धूम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। होली पर्व पर होली की धूम जारी है। छलड़ी से एक दिन पूर्व नगर समेत जिलेभर के ग्रामीण इलाकों में खूब अबीर गुलाल उड़ा।

होली का आयोजन

अल्मोड़ा नगर के थाना बाजार सहित कुछ मोहल्लों में सोमवार रात होलिका दहन किया गया। जबकि यहां पर्वतीय क्षेत्र में कल बुधवार को परंपरागत तौर पर छलड़ी मनाई जाएगी। वहीं आज मंगलवार को नगर के मल्ला महल में लोक कलाकार संघ की ओर से होली कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लोक कलाकारों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं, छोलिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

रहें मौजूद

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व रंगकर्मी नवीन बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह कनवाल, लोक कलाकार संघ के अध्यक्ष सुंदर लटवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।