उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सभी विभागों में सीधी भर्ती के स्वीकृत पद, कार्यरत कार्मिक तथा रिक्त पदों की सूचना देने के दिए निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने जरूरी निर्देश दिए हैं।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सचिव समिति की बैठक से पहले सभी विभागों से सीधी भर्ती के कुल स्वीकृत पदों के साथ ही भरे गए एवं रिक्त पदों की सूचना देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देशों के क्रम में सचिव सामान्य प्रशासन राजेंद्र कुमार ने सभी प्रमुख सचिव, विशेष प्रमुख सचिव, सचिव व विशेष सचिव स्तर स्तर के अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सभी विभागों में सीधी भर्ती के स्वीकृत पद, कार्यरत कार्मिक तथा रिक्त पदों की सूचना दें। साथ ही रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही कवायद व मौजूदा स्थिति की जानकारी देने को कहा गया है। इसके साथ ही विभागों के अंतर्गत विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, तथा अपर विभागाध्यक्ष के पदों को लेकर भी इसी प्रकार स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।