उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक‌ कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी जनपदों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।