उत्तराखंड: कल उत्तराखंड दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का कल 7 मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित है।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके कल 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में बैरागी द्वीप स्थित कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा गृह सचिव शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इन अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।