उत्तराखंड: चारधाम यात्रा -2026: बड़ी संख्या में श्रद्धालु करा रहें आनलाइन पंजीकरण, चार दिन में इतना पंहुचा आंकड़ा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह दिसम्बर से शुरू होने वाली है। जिसके लिए आनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं।

लाखों में पंहुची संख्या

जिसमें अभी तक चारधाम यात्रा में चार दिन में आनलाइन पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पंहुच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए आनलाइन पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3.50 लाख के पार चली गई है। सोमवार शाम पांच बजे तक 49,577 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। चार दिनों में कुल 3,53,416 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इस संबंध में चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि चार दिन में यमुनोत्री के लिए 65,119, गंगोत्री के लिए 66,396, केदारनाथ के लिए 1,18,344, बदरीनाथ के लिए 1,03,557 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। आफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा। आनलाइन पंजीकरण छह मार्च से शुरू हो चुका है।