अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

डूबने से युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की फाइबर लाइन में काम करने वाले तीन युवक मंगलवार को रनमन क्षेत्र के पास कोसी नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान धौलछीना क्षेत्र के ऊटिया गांव निवासी 20 वर्षीय गोकुल नेगी अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद उसके साथी नीरज बिष्ट और जितेंद्र सिंह भोज ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया। जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।