अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बीते कल मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक आयोजित की गई।
लंबित दावों की भी समीक्षा
इस बैठक में आरसेटीआई द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई। बैठक में पिछली डीएलआरएसी बैठक की अनुपालन में की गई कार्यवाहियों तथा बीते वर्ष आयोजित प्रशिक्षणों पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एमओआरडी के प्रशिक्षण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीपीएल अभ्यर्थियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परियोजना निदेशक, बीडीओ, वीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2025–26 तक के लंबित दावों की भी समीक्षा की गई।
की यह चर्चा
इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आरसेटीआई परिसर में पॉलीहाउस स्थापित करने, परिसर के आसपास 5 सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने तथा एसबीआई आरसेटी भवन की मरम्मत के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों में समन्वय बनाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
रहें उपस्थित
इस बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिरुद्ध शाह, समस्त बीडीओ तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।