मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है।
जारी किया अलर्ट
भारत में LPG (घरेलू गैस) ग्राहकों के लिए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किए हैं-
📌📌घबराकर ज्यादा सिलेंडर बुक न करें सरकार ने कहा है कि LPG की कमी नहीं है, इसलिए लोग घबराकर ज्यादा गैस बुकिंग न करें। प्रशासन ने होर्डिंग (जमा करने) और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई है।
📌📌 गैस रिफिल के बीच नया नियम घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, ताकि लोग ज्यादा सिलेंडर जमा न करें और सभी को बराबर गैस मिल सके।
📌📌Aadhaar e-KYC जरूरी, सरकार ने LPG ग्राहकों को Aadhaar e-KYC पूरा करने का अलर्ट दिया है। इससे गैस कनेक्शन सक्रिय रहेगा गैस सब्सिडी मिलने में दिक्कत नहीं होगी
📌📌 फर्जी गैस बुकिंग से सावधान पुलिस ने चेतावनी दी है कि कुछ लोग फर्जी गैस बुकिंग या इंस्टेंट डिलीवरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। किसी अनजान लिंक या नंबर पर पैसे न भेजें।
📌📌सरकार का संदेश- गैस की सप्लाई सामान्य है घबराने की जरूरत नहीं सही तरीके से बुकिंग करें और फर्जी ऑफर से बचें
इस वजह से बढ़ रही किल्लत
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के चलते विदेशों से होने वाली LPG सप्लाई प्रभावित हुई है। इसलिए भारत में LPG की किल्लत देखी जा रही है। भारत UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से गैस या पेट्रोलियम मंगवाता है। सप्लाई ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर पहुंचती है। ईरान ने जंग के चलते ये रूट बंद कर दिया है।