नैनीताल: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर फिर एक मुकदमा दर्ज, पति और अन्य पर भी दर्ज अभियोग

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी व उनके पति गोपाल अधिकारी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता सुनीता भट्ट ने आरोप लगाया कि चौपाटी क्षेत्र में आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई और हाथापाई की गई। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।