अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (SSJU) के खिलाड़ियों द्वारा अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय बॉक्सिंग (महिला), जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर में आयोजित हुई। जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड (स्वर्ण) और एक कांस्य (ब्रोंज) पदक जीता। इस प्रतियोगिता में निकिता चंद ने 57-60 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में मुंबई विश्वविद्यालय की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं कोमल मेहता ने 65-70 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसके बाद निकिता चंद, कोमल मेहता और चाँदनी कार्की का चयन ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ के लिए भी हुआ है। टीम के प्रशिक्षक (Coach) विजेंदर मल्ल हैं।
किया जाएगा सम्मानित
जिस पर कुलपति (VC) प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और घोषणा की है कि जल्द ही इन खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
दी बधाई
साथ ही कुलसचिव डॉ. डी.एस. बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित त्रिपाठी, पूर्व कुलपति प्रो. एन.एस. बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार जोशी और विभिन्न परिसरों के निदेशकों के नाम शामिल हैं जिन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।