​ट्रैफिक अलर्ट: 21 मार्च को हल्द्वानी भ्रमण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यह रहेगा हल्द्वानी-नैनीताल डायवर्जन प्लान

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  21 मार्च 2026 को हल्द्वानी आ रहे हैं। उनके घोड़ाखाल (नैनीताल) भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जारी किए गए संयुक्त यातायात और डायवर्जन प्लान का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। यह प्लान प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध एवं मार्ग

• ​पूर्ण प्रतिबंध: दिनांक 21.03.2026 को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक हल्द्वानी शहर में भारी मालवाहकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। समस्त खनन गेट बंद रहेंगे।
• ​पर्वतीय मार्ग: हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले भारी वाहन काठगोदाम (भीमताल मोड़) से वाया ज्यूलीकोट-गेठिया-भवाली नया बाईपास होकर जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
• ​आवश्यक सेवाएं: दूध, तेल आदि के वाहन भी केवल बाईपास मार्गों का ही प्रयोग करेंगे।

रोडवेज एवं निजी बसों का संचालन

• ​आने वाली बसें: रामपुर/बरेली रोड की बसें निर्धारित रूट से हल्द्वानी स्टेशन आएंगी। पर्वतीय क्षेत्रों की बसें नारीमन (काठगोदाम) से डायवर्ट होकर गौलापार-तीनपानी-मंडी-सिंधी चौराहा होते हुए स्टेशन पहुंचेंगी।
• ​जाने वाली बसें: रोडवेज स्टेशन से पहाड़ जाने वाली बसें ताज चौराहा-गौलापुल-नारीमन होकर जाएंगी। कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें नैनीताल बैंक तिराहा-गांधी इंटर कॉलेज होकर निकलेंगी।
• ​निजी/सिडकुल बसें: रामपुर रोड से आने वाली बसें होंडा शोरूम तक, और कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें लालडॉट तक ही आ सकेंगी।

हल्के वाहनों (Cars/Bikes) हेतु डायवर्जन

• ​बरेली/रामपुर रोड से पहाड़: ये वाहन सीधे शहर न आकर तीनपानी/गौलापार/नारीमन तिराहा का प्रयोग करेंगे।
• ​कालाढूंगी से पहाड़: वाहन मंगोली होकर या पनचक्की-कॉलटैक्स-नारीमन मार्ग का प्रयोग करेंगे।
• ​नैनीताल से मैदान: नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार-तीनपानी मार्ग से बाहर निकलेंगे।
• ​स्थानीय डायवर्जन: कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले हल्के वाहन कॉलटैक्स/हाइडिल-पनचक्की-ऊँचापुल मार्ग का उपयोग करेंगे।

जीरो जोन (No Vehicle Zone)

​वीआईपी सुरक्षा के दृष्टिगत निम्न क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा:
• ​नैनीताल बैंक तिराहा से सौरव होटल तिराहा तक।
• ​दोनहरिया से सरस्वती रेस्टोरेंट, तिकोनिया से कुल्यालपुरा, और डिग्री कॉलेज तिराहा के आसपास के सभी लिंक रोड्स।
• ​भीमताल मार्ग: वीआईपी फ्लीट के दौरान भीमताल मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

जनसभा/रैली पार्किंग व्यवस्था

​रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए निर्धारित स्थान:
• ​बरेली रोड की बसें: गांधी इंटर कॉलेज ग्राउंड।
• ​रामपुर रोड की बसें: एच.एन. इंटर कॉलेज ग्राउंड।
• ​कालाढूंगी/काशीपुर की बसें: श्यामा गार्डन/सेंट पॉल स्कूल/के.वी.एन. पार्किंग।
• ​भीमताल/नैनीताल की बसें: एल.आई.सी. पार्किंग/गणपति बैंकेट हॉल/शीशमहल।
• ​घोड़ाखाल क्षेत्र: जनता के वाहन घोड़ाखाल मंदिर के पास मैदान में पार्क होंगे।

भवाली/भीमताल/घोड़ाखाल विशेष निर्देश

• ​पिथौरागढ़/चंपावत से आने वाले वाहनों को वीवीआईपी मूवमेंट से 15 मिनट पहले खुटानी बैंड पर रोका जाएगा।
• ​घोड़ाखाल और रामगढ़ से हल्द्वानी जाने वाले वाहन ज्यूलीकोट मार्ग का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे।
• ​वीवीआईपी के गंतव्य पर पहुंचने के बाद ही यातायात सामान्य किया जाएगा।
सुझाव: असुविधा से बचने के लिए कृपया गूगल मैप्स और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।