अल्मोड़ा: नवनियुक्त कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न, समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

​अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के अंतर्गत नवनियुक्त कार्मिकों के लिए आयोजित दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शनिवार को होटल हिमसागर में संपन्न हो गया।

कार्यशाला का आयोजन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में विकासखंड हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना और द्वाराहाट के क्लस्टर कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन का शुभारंभ करते हुए परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास) के.एन. तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की भूमिका केवल कागजी नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव लाने की होनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्मिक पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में अपना सक्रिय योगदान दें।

​प्रशिक्षण में साझा की जानकारी

​कार्यशाला के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां साझा की। सहायक प्रबंधक (संस्थाएं एवं समावेशन) ने प्रतिभागियों को परियोजना की बारीकियों और सहकारिता स्तर पर सटीक दस्तावेजीकरण व रिपोर्टिंग के महत्व को समझाया सहायक प्रबंधक (लाइवलीहुड) सुनील जोशी ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि कैसे समूह सदस्यों की आय के स्रोतों को बढ़ाकर उनकी आजीविका को मजबूत किया जा सकता है। परियोजना निदेशक ने फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और उनके समाधान के गुरु सिखाए, जिससे नए कार्मिकों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

​प्रोत्साहन एवं समापन

​कार्यक्रम के समापन पर परियोजना निदेशक और जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल ने सभी 70 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और फील्ड भ्रमण के लिए आवश्यक पीठ बैग (Backpacks) वितरित किए। जिला परियोजना प्रबंधक ने सभी कार्मिकों से आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य प्राप्ति में जुटने की अपील की।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर सहायक प्रबंधक संदीप सिंह, दीपक चंद रमोला, यंग प्रोफेशनल उत्कर्ष गुप्ता सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।