चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग का ‘कवच’, तैनात होंगे इतने स्वास्थ्य मित्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुमान को देखते हुए हाई-टेक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसमें आपातकालीन स्थिति के लिए हेली एंबुलेंस का संचालन होगा और यात्रा मार्गों पर आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार से हृदय रोग विशेषज्ञ, सर्जन और ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टरों की मांग की गई है ताकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बेहतर उपचार मिल सके। यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और 33 स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। साथ ही सघन स्वास्थ्य जांच: यात्रियों की कड़ी मेडिकल जांच होगी। अस्वस्थ पाए जाने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा न करने का अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा 100 स्वास्थ्य मित्र: श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पूरे मार्ग पर 100 से अधिक स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में सचिन कुर्वे, सचिव स्वास्थ्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वायु दाब और पैदल चलने के कारण यात्रियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।