उत्तराखंड: कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, सीएम ने विकास योजनाओं के लिए खोला पिटारा, इतने करोड़ मंजूर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

कुंभ मेले की तैयारियां तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 से लेकर विभिन्न जिलों में बुनियादी ढांचे, धार्मिक सुंदरीकरण और आपदा सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। आगामी कुंभ मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-दो का निर्माण किया जाएगा।
• ​कुल बजट: ₹50.27 करोड़
• ​तात्कालिक मंजूरी: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹20.11 करोड़ जारी करने को हरी झंडी दे दी गई है।

शहरी विकास और बुनियादी ढांचा

​राजधानी देहरादून समेत अन्य नगर निकायों के कायाकल्प के लिए भारी भरकम राशि स्वीकृत की गई है।
• ​शहरी विकास निदेशालय: सहस्त्रधारा रोड पर नए भवन निर्माण हेतु ₹62.64 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है (प्रथम किस्त ₹5 करोड़)।
• ​रुद्रपुर नगर निगम: कार्यालय के पुनर्निर्माण के लिए ₹15.74 करोड़ स्वीकृत।
• ​नगर निकाय विकास: पार्क, सुंदरीकरण और ओपन जिम के लिए ₹2.03 करोड़ तथा अन्य 13 विकास कार्यों के लिए ₹53.12 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाए

​मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जरूरतों को देखते हुए निम्नलिखित घोषणाएं की हैं:
• ​किच्छा (उधम सिंह नगर): कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए ₹5 करोड़ (प्रथम चरण में ₹50 लाख जारी)।
• ​चंपावत (बाढ़ सुरक्षा): शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹11.59 करोड़ की योजना में से ₹4.64 करोड़ की पहली किस्त मंजूर।
• ​पिथौरागढ़: धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, मेला स्थल विकास, सीसी मार्ग और ट्रैक रूट निर्माण के लिए ₹98.64 लाख के साथ अन्य मदों में धनराशि स्वीकृत।
• ​बौद्ध विकास योजना: तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए ₹16.04 करोड़ के सापेक्ष ₹11.11 करोड़ की दूसरी किस्त को मंजूरी।