उत्तराखंड: आज से फिर शुरू देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा, सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी

देहरादून/पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिलों को राजधानी से जोड़ने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। करीब सात महीनों के लंबे इंतजार के बाद, देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का एक बार फिर औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है।

सीएम करेंगे शुभारंभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह करीब 11:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इस उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम’ के तहत संचालित यह सेवा राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस मार्ग पर एलायंस एयर (Alliance Air) द्वारा 42 सीटों वाले विमान का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों के लिए सफर न केवल आरामदायक होगा बल्कि समय की भी भारी बचत होगी।

उड़ान का विवरण:

• ​संचालन: सप्ताह में तीन दिन।
• ​विमान क्षमता: 42 सीटर।
• ​मुख्य लाभ: पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी।