उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को सामने रखा।
किया अनुरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून, कोटद्वार और हरिद्वार में रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयों (Defense Hub) की स्थापना के लिए केंद्र से सहयोग माँगा। साथ ही उत्तरकाशी को रेल नेटवर्क से जोड़ने (ऋषिकेश-उत्तरकाशी लाइन) और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे सहित हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण की पैरवी की। इसके अलावा दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण और टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया।
की यह भेंट
भेंट के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को बद्री गाय का घी, माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, पाँच तरह की राजमा और शुद्ध शहद उपहार स्वरूप दिया।