सल्ट (अल्मोड़ा)। जनपद के तल्ला सल्ट क्षेत्र से एक खबर सामने आई है। ग्रामसभा तड़म (बेलम) निवासी एक ग्रामीण को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घास लेने गए ग्रामीण पर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा तड़म निवासी खीम सिंह पुत्र स्व. माधो सिंह उम्र 60 वर्ष मंगलवार को अपने दैनिक कार्यों के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। बाघ खीम सिंह को घसीटते हुए गहरे जंगल की ओर ले गया। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही पूरे तल्ला सल्ट क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया।