UPSSSC भर्ती: लोअर PCS के दो हजार से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

​नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

युवाओं के सुनहरा अवसर

मीडिया रिपोर्ट्स के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ‘सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026’ यानी लोअर पीसीएस (Lower PCS) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई के अंत में शुरू होगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य शर्तें पूरी करनी होंगी। जिसमें उम्मीदवार ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) दी हो और उसके पास वैध स्कोरकार्ड हो। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी। कुछ पदों (जैसे अधिशासी अधिकारी या लेखा परीक्षक) के लिए हिंदी टाइपिंग, लॉ ग्रेजुएट या कैश मैनेजमेंट के अनुभव जैसी विशिष्ट योग्यताएं मांगी गई हैं।

देखें वेबसाइट

आवेदन शुरू 29 मई 2026 है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्मय से सहायक कोषागार लेखाकार के कुल 548 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सामान्य क्षेत्री के 278, अनुसूचित जाति के 75, अनुसूचित जनजाति के 17, ओबीसी के 124 ईडब्ल्यूएस वर्ग के 54 पद शामिल हैं। इसके अलावा लेखा परीक्षक के कुल 419 पदों में सामान्य वर्ग के 170, एससी के 87, एसटी के 09, ओबीसी के 112 ईडब्ल्यूएस वर्ग के 41 पद शामिल हैं। जबकि अमीन/नीलामकर्ता के कुल 323 पदों में से सामान्य वर्ग के 149, एससी के 65, एसटी के01, ओबीसी के 76 ईडब्ल्यूएस वर्ग के 32 पद शामिल हैं। वहीं अधिशासी अधिकारी के कुल 238 पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा‌। जिनमें 109 पद सामान्य, 36 पद एससी, 04 पद एसटी, 66 पद ओबीसी 23 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शामिल हैं। वहीं लिपिक सह टंकक/ रोकड़िया सह लिपिक/ लेखा लिपिक के कुल 229 पदों में से सामान्य-101, एससी-48, एसटी- 06, ओबीसी- 52 ईडब्ल्यूएस वर्ग के 22 पद शामिल हैं। जबकि सहायक चकबंदी अधिकारी/ सहायक आयतीकरण अधिकारी के कुल 168 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 78, एससी के लिए 30, एसटी के लिए 04, ओबीसी के लिए 40 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 16 पद शामिल हैं।