नैनीताल: VIP कल्चर को किनारे रख जब गन्ने के जूस के खोमचे पर पहुंचे एसएसपी, सादगी ने जीता लोगों का दिल

नैनीताल: सोशल मीडिया पर इन दिनों नैनीताल के एसएसपी (SSP) मंजुनाथ टीसी की कुछ तस्वीरें और उनके व्यवहार की चर्चा हो रही है।

सादगी के हुए मुरीद

अक्सर सुरक्षा घेरे और कड़े प्रोटोकॉल के बीच नजर आने वाले जिले के कप्तान को शहर की एक सड़क किनारे बेहद साधारण तरीके से गन्ने का जूस पीते देखा गया। उनकी इस सादगी ने ‘खाकी’ के प्रति जनता के नजरिए को बदलने का काम किया है। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले छोटे से दुकानदार के लिए यह पल किसी अचरज से कम नहीं था। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसकी दुकान पर जूस पीने खड़ा व्यक्ति जिले की कानून व्यवस्था का सबसे बड़ा अधिकारी है। जब उसे असलियत पता चली, तो वह दंग रह गया। कप्तान का एक आम नागरिक की तरह लाइन में लगकर जूस पीना दुकानदार के लिए यादगार अनुभव बन गया।

पुलिस का ‘मानवीय चेहरा’ आया सामने

​आमतौर पर पुलिस के नाम से आम जनता के मन में एक अनजाना डर या झिझक होती है। लेकिन एसएसपी मंजुनाथ टीसी के इस जमीनी व्यवहार ने यह संदेश दिया है कि वर्दी के भीतर भी एक संवेदनशील और सहज इंसान होता है। जहाँ आज के दौर में रसूख और ‘वीआईपी कल्चर’ का प्रदर्शन आम बात है, वहीं नैनीताल एसएसपी की इस सहजता ने समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों को जमकर वायरल हो रही है।