IPL 2026: राजस्थान ने गुजरात को दी करारी शिकस्त, रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 6 रनों से हराया

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

पंजाब ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल 4 अप्रैल को‌ राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराया। मैच में आरआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी। इस रोमांचक मुकाबले में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 19वें और 20वें ओवर में बेहतरी गेंदबाजी की। इसकी वजह से राजस्थान ने मुकाबले को अपने नाम किया। 

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज रविवार, 5 अप्रैल धमाकेदार होने वाला है। आज आईपीएल 2026 में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। आज रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दूसरे मैच में आईपीएल की दो चिर प्रतिद्वंद्वी आरसीबी बनाम सीएसके के बीच खेला जाएगा।