उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्धाटन, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण, प्राचीन डाट काली मंदिर में टेकेंगे मत्था

उत्तराखंड: उत्तराखंड और दिल्ली के बीच की दूरी को कम करने वाले बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आगामी 14 अप्रैल को होने जा रहा है। इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

पीएम करेंगे दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सबसे खास बात प्राचीन डाट काली मंदिर में उनकी पूजा-अर्चना है। यह इतिहास में पहली बार होगा जब देश का कोई प्रधानमंत्री इस सिद्धपीठ के दर्शन करने को पहुंचेंगे।

​दो राज्यों की सीमा पर स्थित है सिद्धपीठ

​डाट काली मंदिर (डाटकाली सिद्धपीठ) का इतिहास बेहद रोचक है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित है। एक हिस्सा उत्तराखंड की सीमा में आता है। दूसरा हिस्सा उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) की सीमा में स्थित है। मान्यता है कि नए वाहन के पूजन और माता के दर्शन से यात्रा सुरक्षित और सुखद होती है। यही कारण है कि वर्षों से इस मार्ग से गुजरने वाले हर चालक और यात्री का सिर यहां श्रद्धा से झुकता है।