उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी जनपद स्थित मदन नेगी क्षेत्र के लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने मदन नेगी में एक नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
कक्षाएं होंगी संचालित
जिसके बाद यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से संचालित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रारंभिक चरण में इस विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक सेक्शन निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में आवश्यकता और केंद्र की अनुमति के अनुसार कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।