अल्मोड़ा: भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों ने जनपद अल्मोड़ा में आधिकारिक रूप से गति पकड़ ली है।
जनगणना 2027
जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने नई पहल की शुरुआत की। इन शीर्ष अधिकारियों ने जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर स्व-गणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और पोर्टल की जानकारी
उत्तराखंड में जनगणना के संचालन के लिए निम्नलिखित समय-सीमा निर्धारित की गई है।
• स्व-गणना (Self Enumeration): 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक।
• प्रथम चरण का संचालन: 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक।
• आधिकारिक पोर्टल: https://se.census.gov.in
जानें कैसे काम करेगी स्व-गणना
आम नागरिक प्रगणकों के घर आने से पहले स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर विवरण भरने के बाद नागरिकों को एक ‘SE ID’ प्राप्त होगी। जब प्रगणक सत्यापन के लिए घर-घर आएंगे, तो नागरिक उन्हें यह आईडी दिखाकर प्रक्रिया को सरल और त्वरित बना सकेंगे।
की यह अपील
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपदवासियों से आग्रह किया है कि वे न केवल पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करें, बल्कि आगामी चरणों में फील्ड पर आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को भी सटीक जानकारी प्रदान कर पूर्ण सहयोग करें।