अल्मोड़ा: जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और काली फिल्म लगाकर सड़कों पर घूमने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में एसएसपीचंद्रशेखर घोडके के निर्देशों पर शनिवार को दन्या पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान दो चौपहिया वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मौके पर ही फिल्म को उतरवाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा। चेकिंग अभियान के दौरान काली फिल्म वाले वाहनों के अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 अन्य चालकों के भी चालान किए गए। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो और भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।