उत्तराखंड: फिल्म शूटिंग हब बनेगा उत्तराखंड, सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले फिल्मकार मधुर भंडारकर, कहीं यह बात

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में प्रख्यात फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सीएम से की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सीएम से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड को देश का प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर ले जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य की नई फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को सब्सिडी, टैक्स छूट और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।सरकार का लक्ष्य फिल्म सिटी का विकास करना और स्थानीय युवाओं को फिल्म उद्योग के माध्यम से रोजगार से जोड़ना है। जिस पर मधुर भंडारकर ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए भविष्य में यहाँ अपनी फिल्मों की शूटिंग करने की इच्छा जताई।

जीता है यह पुरस्कार

‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का पुरस्कार जीत चुका उत्तराखंड अब हिंदी फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज और क्षेत्रीय सिनेमा की भी पहली पसंद बन रहा है।