उत्तराखंड: वुडबॉल चैंपियनशिप: उत्तराखंड टीम के चयन के लिए दूसरा ट्रायल आज

रुद्रपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आगामी मई माह में 20वीं सीनियर महिला-पुरुष और 14वीं जूनियर बालक-बालिका नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है।

आज ट्रायल

इसके लिए उत्तराखंड की टीम तैयार की जा रही है। टीम के चयन हेतु द्वितीय चरण का ट्रायल आज 14 अप्रैल को रुद्रपुर में आयोजित किया जाएगा। जो सुबह प्रातः 10:00 बजे से‌ लायन क्रिकेट अकादमी, जैन ग्लोबल स्कूल, रुद्रपुर में होगा। जो वुडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होगा।‌ चयन समिति के कोऑर्डिनेटर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि इस ट्रायल के माध्यम से प्रदेश की एक मजबूत टीम तैयार करने का लक्ष्य है। ट्रायल में महिला एवं पुरुष व अंडर-19 बालक एवं बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ी मई में रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।