उत्तराखंड: इतने अप्रैल से शुरू होगी मकानों की गणना, इस माध्यम से घर बैठे भी दे सकेंगे जानकारी

उत्तराखंड: भारत की जनगणना-2027 के महाभियान का आगाज होने जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक संचालित किया जाएगा।

ऐसे भर सकते हैं जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार की जनगणना में तकनीक का समावेश करते हुए नागरिकों को ‘स्व-गणना’ का विकल्प भी दिया गया है। इस संबंध में टिहरी की प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि प्रक्रिया को सरल और जन-अनुकूल बनाने के लिए 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा दी गई है। नागरिक पहली बार विशेष वेब पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
इसका उद्देश्य मकानों का सटीक सूचीकरण और आवश्यक आंकड़ों का संकलन करना है। जिलाधिकारी ने टिहरी जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल का उपयोग कर जनगणना-2027 को सफल बनाएं।