अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल राज्य में किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम से सामान्य के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिन के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।