उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सीएम ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह फिल्म समाज में श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ मानवता के आदर्शों को फैलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कहा कि बाबा की शिक्षाएं सरलता, करुणा और निस्वार्थ सेवा पर टिकी हैं। आज के दौर में उनकी शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। यह फिल्म नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने में एक सेतु का काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
रहें उपस्थित
इस अवसर पर आध्यात्मिक और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर शामिल रहें।