अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में कनेक्टिविटी को नया विस्तार देते हुए बुधवार से अल्मोड़ा और पंतनगर के बीच नियमित हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ हो गया है।
इतना होगा किराया
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (RCS) योजना के तहत शुरू हो रही इस सेवा से अब यात्रियों का घंटों का सफर कम समय में पूरा होगा। पवन हंस द्वारा शुरू की जा रही इस सेवा के माध्यम से यात्री 4 से 5 घंटे का सफर अब यह सफर महज 30 मिनट में पूरा कर सकेंगे। पवन हंस का 11 सीटों वाला ‘डौफिन एन’ (Dauphin N) हेलिकॉप्टर है। जिसमें एक तरफ का सफर ₹3,800 प्रति यात्री तय किया गया है।इसका संचालन केंद्र अल्मोड़ा का टाटिक हेलीपैड है।
• देहरादून (सहस्त्रधारा) से प्रस्थान: सुबह 08:30 बजे।
• अल्मोड़ा (टाटिक) आगमन: सुबह 09:25 बजे।
• अल्मोड़ा से पंतनगर के लिए प्रस्थान: सुबह 09:30 बजे।
• पंतनगर आगमन: सुबह 10:00 बजे।