अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजनपद में वनाग्नि की घटनाओं के बीच फायर सर्विस अल्मोड़ा की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
आग पर पाया काबू
बीते कल मंगलवार रात ढौरा गांव के जंगलों में लगी भीषण आग रिहायशी मकानों तक पहुँचने ही वाली थी, जिसे फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते बुझा दिया। दिनांक 14 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9:52 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि विश्वनाथ के पास स्थित ढौरा गांव के जंगलों में भीषण आग लगी है। चीड़ के सूखे पत्तों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी और ढौरा गांव के घरों को अपनी चपेट में लेने के बेहद करीब पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया।
टीम में रहें शामिल
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में एलएफएम (LFM) किशन सिंह, चालक (FS DVR) हरि सिंह, फायरमैन (FM) दीपक मार्छाल व फायरमैन (FM) प्रियांशु कुमार शामिल रहे।