अल्मोड़ा पुलिस का जागरूकता अभियान, ताइक्वांडो प्रशिक्षुओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

किया जागरूक

इसी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित और कोतवाली प्रभारी योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSSI) रमेश बोरा ने ताइक्वांडो प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से संवाद किया।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए एसएसआई बोरा ने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का एक सशक्त माध्यम है। यह शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन को भी मजबूत करता है।

​दी यह जानकारी

​पुलिस टीम ने बच्चों को न केवल खेल के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें वर्तमान समय की चुनौतियों के प्रति भी सचेत किया। जिसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपाय साझा किए गए। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सीख दी गई।
सड़क सुरक्षा के नियमों और बाल अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को एक अनुशासित नागरिक बनने और सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।