उत्तराखंड: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त पदों के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से अब कुल 335 पदों को भरा जाएगा।
इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 15 अप्रैल 2026 है। वहीं
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 21 अप्रैल 2026 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 है। बोर्ड ने रिक्तियों की संख्या को बढ़ाकर अब 335 कर दिया है। अभ्यर्थी ने भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (जिसमें 06 माह का प्रसव प्रशिक्षण सम्मिलित हो) सफलतापूर्वक पूर्ण किया हो। साथ ही, अभ्यर्थी का उत्तराखंड नर्स एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का आरक्षण
• सामान्य (General): 237 पद
• अनुसूचित जाति (SC): 48 पद
• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 19 पद
• आर्थिक रूप से कमजोर (EWS): 26 पद
• अनुसूचित जनजाति (ST): 05 पद
देखें वेबसाइट
अभ्यर्थी 21 अप्रैल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था और वे कोई संशोधन करना चाहते हैं, उनके लिए 06 मई से 08 मई तक सुधार का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.ukmssb.org पर जा सकते हैं।