अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का आज शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
उनके चितई, पेटशाल, बाडेछीना और धौलछीना पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और भाजपा व पिलख्वाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित है और मेरी यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन्हें जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी आलाकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पार्टी हित के लिए समर्पित रहेंगे।
रहें मौजूद
यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मीना, मंगल सिंह रावत, सियाल टम्टा, मंजू टम्टा, भगवत आर्या, चंदन सिंह, रवि नेगी, बलदेव आर्या, दिनेश कुमार, बच्ची राम, हेमंत तिलारा, राजेंद्र बिष्ट, भगवत सिंह, गोपाल सिंह, बालम सिंह, गोविंद सिंह, शिवराज सिंह, रमेश धपोला, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह पथनी, हरीश बनौला, माया नेगी, राधा नेगी, सुरेश राम आदि मौजूद रहे।