अल्मोड़ा: डिजिटल हो रहे एसएसजे विवि के चारों परिसर, नई वेबसाइटों का हुआ प्रेजेंटेशन

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

बैठक का आयोजन

इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन अब अपने चारों प्रमुख परिसरों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत—के लिए अलग-अलग स्वतंत्र वेबसाइटों का निर्माण करा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसमें वेबसाइट डेवलपर्स द्वारा इन चारों परिसरों की वेबसाइटों के संचालन और स्वरूप को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया।

रहें मौजूद

​इस प्रेजेंटेशन के दौरान कुलपति के साथ प्रो. डीके भट्ट, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. पारुल सक्सेना और डॉ. सुशील भट्ट सहित अन्य तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।