क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
हैदराबाद ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 12 रनों से हरा दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में हुआ। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में अभिषेक और क्लासेन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 9 विकेट पर 194 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 195 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और हार गई।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज 19 अप्रैल रविवार को चार बड़ी टीमों के बीच दोपहर और शाम में दो मुकाबले होने जा रहे हैं। आईपीएल में आज का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंन्स में खेला जाना है। दूसरा मैच दो हेवीवेट टीमों के बीच होगा। इस सीजन अभी तक एक भी मैच ना हारने वाली पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती होगी। ये मुकाबला पंजाब किंग्स के होमग्राउंड मुल्लांपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा।