उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: धामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7000 जवान संभालेंगे मोर्चा





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है।


चारधाम यात्रा शुरू


इसी संबंध में महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास कदम उठाए गए हैं। जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ में 7000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एटीएस (ATS), बीडीएस (BDS), आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट पर रहेंगी। पूरी यात्रा की मॉनिटरिंग 1260 सीसीटीवी कैमरों और 15 ड्रोन्स के जरिए होगी। पहली बार यातायात नियंत्रण के लिए मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग का उपयोग किया जाएगा।


होगी यह सुविधाएं


इसके अलावा श्रद्धालुओं को मौसम और ट्रैफिक की रीयल-टाइम जानकारी ‘लाइव मोबाइल अलर्ट’ के जरिए दी जाएगी। यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। जाम से बचने के लिए 118 पार्किंग स्थल और 52 ‘बाटल नेक’ पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। 2 एडीजी और 4 आईजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। आईजी गढ़वाल को पूरी यात्रा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।